पुलिस, ड्रग विभाग और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, गोदाम में छापा, कार्येवाही जारी
हरिद्वार में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस, ड्रग विभाग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर छापा मारा। यह कार्रवाई सलेमपुर चौक स्थित बैरियर नंबर 6 के पास की गई, जहां से भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई। छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, गैस प्लांट चौकी इंचार्ज विकास रावत और ANTF की टीम मौजूद रही। कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रांसपोर्टर फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। यह छापा रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मारा गया, जहां पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने मिलकर नशे के इस नेटवर्क पर करारा प्रहार किया। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई से जुड़ा एक बड़ा रैकेट हो सकता है। फिलहाल, पुलिस-ड्रग विभाग और ANTF की टीम इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण