IPL 2025 का ओपनिंग मैच आज केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के उद्घाटन मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने कप्तानों को बदल दिया है। गत चैंपियन केकेआर ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की कमान सौंपी है. वहीं, आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया है। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के बाद से दोनों टीमें एक नए अवतार में नजर आएंगी. पिछले सीजन में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयर अय्यर अब पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान बन गए हैं। वहीं, गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद केकेआर ने ड्वेन ब्रावो को टीम मेंटॉर बनाया है। आरीसीबी में कई बड़े बदलाव हुए हैं फिल साल्ट के आने से बल्लेबाजी को मजबूती मिला है। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के टीम में होने से तेज गेंदबाजी आक्रमण धारदार हुआ है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज