मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है 31 मार्च
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, जो कि 31 मार्च तक खुले रहेंगे. यह क्या योजना है और इसका किस तरह से छात्र लाभ उठा सकते हैं जानिए इस खबर में। उत्तराखंड में मौजूद किसी भी जिले से 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ी मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह रजिस्ट्रेशन आगामी 31 मार्च तक खुले हैं. इस योजना के तहत 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को ₹1500 प्रतिमाह स्कॉलरशिप दी जानी है. यह पहली बार है जब पूरे प्रदेश भर से खिलाड़ी ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. 31 मार्च को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद 1 अप्रैल से बैटरी टेस्ट (खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता और फिटनेस को मापने के लिए किए जाने वाले कुछ परीक्षणों का एक समूह) होंगे. इसके बाद प्रत्येक जिले से 300 खिलाड़ियों का टारगेट रखा गया है, जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण