अक्षय कुमार के बर्थडे मंथ में थिएटर में आ रही ‘जॉली एलएलबी 3’
सुभाष कपूर निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। सुभाष कपूर की आगामी कोर्ट रूम कॉमेडी ड्रामा में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी वापसी कर रहे हैं. वह फिल्म के पहले पार्ट में वकील की भूमिका में नजर आए थे. वहीं, दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार अहम भूमिका में दिखे थे. अब, फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी में अरशद वारसी, अक्षय कुमार के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए वापस आ रहे हैं. फिल्म की रिलीज की तारीख तय कर दी गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘जॉली एलएलबी 3’ की नई रिलीज डेट के बारे में अपडेट साझा किया है. तरण आदर्श के मुताबिक, ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर आ रही है. यानि अक्षय कुमार अपने बर्थडे मंथ में फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं। अक्षय कुमार 9 सितंबर 2025 में 58 साल के हो जाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण