जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले पुलिस ने एक पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद किया गया बरामद
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सुदूर वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का पता चला है. यहां से एक पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने यह भी बताया कि शनिवार को भद्रवाह के भालरा वन क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और सेना के विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला। उन्होंने बताया कि ठिकाने से एक पिस्तौल, उसकी तीन मैगजीन, छह राउंड और एके असॉल्ट राइफल की 25 राउंड गोलियां बरामद की गईं. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। यह अभियान इलाके में संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट के बाद एक स्पेसिफिक खुफिया इनपुट पर चलाया गया था। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के गुरिनाल, थाथरी और चतरू जंगल में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज