SSP की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर ठगों ने दी खुली चुनौती
हरिद्वार में साइबर ठगों ने इस बार सीधे पुलिस को चुनौती देते हुए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की फर्जी फेसबुक आईडी बना डाली!
ठग ने न केवल SSP की असली तस्वीर का इस्तेमाल किया, बल्कि लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर ठगी की कोशिश भी की।
रविवार शाम कई लोगों को मैसेज कर बताया गया कि SSP डोभाल का तबादला हो गया है और वे अपना सामान सस्ते दामों पर बेच रहे हैं।
मामले की भनक लगते ही SSP डोभाल ने तुरंत साइबर सेल को जांच के आदेश दिए, वहीं सिडकुल थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ठग के इस दुस्साहसिक कदम के पीछे कौन-सी साजिश थी।
हरिद्वार पुलिस ने आम जनता को अलर्ट जारी कर सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज से सावधान रहने और तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण