अवैध मदरसों पर कार्रवाई को लेकर संतों समाज ने भी किया समर्थन
हरिद्वार– उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेशभर में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर संत समाज ने सरकार का खुले तौर पर समर्थन किया है। शाम्भवी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि सरकार को इस मुहिम को सख्ती से जारी रखना चाहिए।
स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि अवैध मदरसे आतंकवाद की जननी बन रहे हैं और इन पर समय रहते रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने सरकार को सचेत करते हुए कहा कि इस बार यह कार्रवाई अधूरी न रहे और इसका हाल पहले की गई वेरिफिकेशन ड्राइव की तरह न हो, जो बीच में ही छोड़ दी गई थी।उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अब इस्लामिक पार्टी बन गई है। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस नेता हरीश रावत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका खुद का पैर कब्र में है, लेकिन वे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त हैं और प्रदेश के भविष्य के खतरों को नजरअंदाज कर रहे हैं।स्वामी आनंद स्वरूप ने धामी सरकार से आग्रह किया कि सभी अवैध मदरसों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जाए।स्वामी आनंद स्वरूप, परमाध्यक्ष, शाम्भवी आश्रम हरिद्वार ने अपनी बाइट में सरकार की कार्रवाई की प्रशंसा की और इसे राज्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण