आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोटद्वार शहर में वृहद स्तर पर चला पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान
कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा को अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गठित कर वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया । कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत में बिना सत्यापन के किराएदार रखने वाले 17 भवन स्वामियों/ठेकेदारों के विरुद्ध अपने किराएदारों, घरेलू नौकरों व मजदूरों का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम में उल्लिखित प्रावधानों के तहत सत्यापन नहीं कराए जाने पर प्रत्येक भवन स्वामियों से 10-10 हजार रुपये (कुल एक लाख सत्तर हजार रुपए) की धनराशि का चालान कर माननीय न्यायालय को प्रेषित किए गए। अपराधों पर रोकथाम हेतु पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। यदि आपको अपने आसपास कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो नजदीकी थाना अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण