उत्तराखंड में अवैध मदरसों को सील करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. अभी तक 136 मदरसे जांच में बिना मान्यता और रजिस्ट्रेशन के पाए जाने के बाद सील कर दिए गए हैं. ज्यादातर अवैध मदरसे उधम सिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार जिले पाए गए हैं. लेकिन अब इस कार्रवाई के खिलाफ जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने, सरकार की इस कार्रवाई की वजह से छात्रों का भविष्य अंधकार में जाना करार दिया है। उत्तराखंड की धामी सरकार ने न केवल मदरसों पर कार्रवाई की है. बल्कि उनको कहां से पैसा आ रहा है? इस बात की जांच के भी आदेश दे दिए हैं. राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मार्च तक तीन जिले उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून शामिल है. लगभग 136 मदरसों को सील किया जा चुका है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर हो रही इस कार्रवाई में जिला प्रशासन यह देख रहा है कि कौन सा मदरसा बिना इजाजत के चल रहा है. आज भी हरिद्वार जिले में लगातार यह कार्रवाई जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण