हरियाणा के सिरसा के रहने वाले सैलून संचालक को 37 करोड़ 87 लाख रुपए का इनकम टैक्स का आया नोटिस
हरियाणा के सिरसा के रहने वाले सैलून संचालक को 37 करोड़ 87 लाख रुपए क हरियाणा के सिरसा के रहने वाले सैलून संचालक को आयकर विभाग ने 37 करोड़ 87 लाख रुपए का टैक्स भरने का नोटिस भेजा है जिसे देखकर उसके होश फाख्ता हो गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि सैलून संचालक दिन भर की मेहनत के बाद करीब 500 रुपए रोज के कमाता है। सिरसा जिले के गांव अली मोहम्मद में सैलून संचालक राकेश कुमार ने बताया कि वो पिछले 10 साल से सैलून चला रहा है. डेरा सच्चा सौदा के पास उसका सैलून है. 29 मार्च को वो दुकान पर नहीं था. इसी दौरान डाकिया पास की दुकान में उसके नाम का लिफाफा दे गया. जब वो दुकान पर लौटा तो पड़ोसी दुकानदार ने उसे ये लिफाफा थमा दिया. जब उसने लिफाफा खोला तो सब कुछ उसमें अंग्रेज़ी में लिखा हुआ था। चूंकि वो पांचवीं पास है तो उसे अंग्रेज़ी नहीं आती और तब उसने अपने पहचान के जानकार से लेटर पढ़वाया. चिट्ठी को पढ़ने वाले ने बताया कि उसे 37 करोड़ 87 लाख 61 हजार 561 रुपए इनकम टैक्स के तौर पर जमा करने होंगे. ये सुनते ही उसके पैरों तले से ज़मीन ही खिसक गई.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण