रामनगर कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने घायल बाघों को ट्रेंकुलाइज कर ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया
रामनगर: कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने दो घायल बाघों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है. दोनों बाघों को ढिकाला और ढेला पर्यटन जोन से ट्रेंकुलाइज कर ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट किया गया है. जहां घायल बाघों का इलाज किया जा रहा है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन रंजन मिश्रा ने बताया कि बाघों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। साथ ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला और ढेला रेंज में पिछले कुछ दिनों से बाघों के घायल अवस्था में दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही थी. पार्क प्रशासन की गश्ती टीमों ने इन दोनों बाघों की लगातार निगरानी की. वरिष्ठ पशु चिकित्सकों, वनकर्मियों, ड्रोन और हाथियों की मदद से दोनों बाघों को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया. ढिकाला पर्यटन जोन से रेस्क्यू किए गए बाघ की उम्र करीब 5 वर्ष बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह बाघ आपसी संघर्ष में घायल हुए हैं. वहीं, दूसरे बाघ की उम्र 7 से 8 वर्ष के बीच आंकी जा रही है. जिसे ढेला पर्यटन जोन से रेस्क्यू किया गया है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण