पीसीएस अधिकारी चंद्र सिंह धर्मशक्तू को आयुक्त पद से हटाने आदेश हुए जारी
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पीसीएस अधिकारी चंद्र सिंह धर्मशक्तू को आयुक्त पद से हटाने का फैसला किया है। धर्मशक्तू के खिलाफ तमाम कर्मचारियों द्वारा शिकायत किए जाने की बात लगातार सामने आ रही थी। ऐसे में शासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आयुक्त पद से हटाकर फिलहाल कोई नहीं जिम्मेदारी नहीं दी है। उत्तराखंड में एक तरफ शासन से लेकर जिला स्तर पर अधिकारी ट्रांसफर सूची का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं इस बीच एक पीसीएस अधिकारी को पद से हटाए जाने की खबर सामने आई है. पीसीएस अधिकारी को उनके मौजूदा पद से हटाकर कोई नई जिम्मेदारी भी नहीं दी गई है. जाहिर है कि पिछले कुछ समय से अधिकारी के खिलाफ मिल रही शिकायतों से शासन के निर्णय को जोड़कर देखा जा रहा है. शासन स्तर पर कार्मिक विभाग में अनु सचिव नागेश सिंह नेगी ने यह आदेश किया है. जिसमें कार्य हित को वजह बताते हुए तत्काल प्रभाव से PCS अफसर चंद्र सिंह धर्मशक्तू को आयुक्त गन्ना एवं चीनी पद से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं. आदेश में PCS चंद्र सिंह को यह भी निर्देशित किया गया है कि वह अविलंब वर्तमान पदभार से कार्य मुक्त होकर उससे जुड़ी आख्या शासन को उपलब्ध कराएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण