पौड़ी पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण कर यातायात को बाधित करने वाले 40 ठेली/रेहडी संचालकों के विरूद्ध की चालानी कार्यवाही
कोटद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में सड़कों पर अतिक्रमण कर रेहड़ी, ठेली, फड़ आदि लगाकर यातायात व आवागमन को बाधित करने वाले विक्रेताओं/ व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार बाजार चौकी क्षेत्रान्तर्गत झण्डा चौक,गोखले मार्ग,लालबत्ती चौक,बद्रीनाथ रोड,हनुमान मन्दिर,मालनी मार्केट व बस अड्डा रोड में सड़कों पर अवैध रूप से लगायी गयी ठेली,रेहड़ी, फल व्यापारियों/विक्रेताओं,अवैध अतिक्रमण करने तथा नो पार्किंग में अपने वाहनों को खडा कर यातायात/आवागमन को बाधित करने वाले 40 लोगों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही सभी को नियमित जगहों पर ही दुकानें, ठेली लगाने व पार्किंग करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे यातायात बाधित ना हो व आम जनमानस को भी परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज