अपर जिलाधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में अवैध मदरसों पर एक्शन, बनभूलपुरा इलाके में की गई कार्रवाई
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ जिला प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उनको सील और ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहे हैं। कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कई अवैध मदरसा संचालित होने के शिकायत और जांच के बाद जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील किया है। प्रशासनिक कार्रवाई में अभी तक तीन मदरसे सील किए गए हैं। अभी भी अभियान जारी है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में सुरक्षा के मद्दे नजर भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्रवाई हुई। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया सर्वे और जांच में सामने आया है कि सील किए गए सभी मदरसे अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। इसके अलावा कुछ मदरसों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी दर्ज की गई थीं. यहां बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होना, शौचालय और स्वच्छता की कमी, सुरक्षा उपायों के तहत सीसीटीवी कैमरे न होना आदि पाए गए हैं। मदरसा संचालन की मान्यता भी नहीं है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात