धनपुरा में धमाका थिनर के ड्रम फटे, कई लोग घायल
हरिद्वार के धनपुरा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कबड्डी के एक गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका गोदाम में रखे थिनर के ड्रम फटने से हुआ।
धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और फायर टीम पहुंची और धमाके के असल कारण की जांच शुरू कर दी गई है। धमाके से गोदाम के अंदर का काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के वक्त गोदाम में कुछ लोग मौजूद थे, जिनमें से कई झुलस गए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, प्रशासन अलर्ट मोड में है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात