धुमाकोट में एक वाहन हादसे का शिकार घटना में एक व्यक्ति की मौत
धुमाकोट: उत्तराखंड में आये दिन सड़क हादसो की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। वहीं आज धुमाकोट में एक पिकअप ग्राम मटियारा (भटेरा) में हादसे का शिकार हो गई। वाहन मे सरिया और सीमेंट लेकर ग्राम सलाना जा रहा था तभी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 180 मीटर गहरी खाई में गिर गया. हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप जिसमे सरिया वा सीमेंट भर हुआ था जोकि अनियंत्रित होकर लगभग 180 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वही हादसे में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायल चालक भूपेंद्र सिंह (उम्र 56 वर्ष) पुत्र छ्वान सिंह निवासी ग्राम परकंडाई (धुमाकोट) को प्राथमिक उपचार के बाद धुमाकोट अस्पताल से रामनगर रेफर किया गया है. हादसे में विनोद सिंह रावत (उम्र 40 वर्ष) पुत्र खुशाल सिंह, निवासी ग्राम अपोलो (धुमाकोट) की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज