दूधारखाल में शराब का ठेका बंद होने पर स्थानीय जनता ने महाराज का आभार जताया
पौड़ी। दूधारखाल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के खिलाफ महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने शराब की दुकान को बंद करवा दिया है। दूधारखाल क्षेत्र की महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने शराब की दुकान बंद किये जाने पर चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। दुधारखाल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों का कहना था, कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। उनका कहना था कि शराब का ठेका खोलने से पहले स्थानीय जनता की राय भी नहीं ली गई। शराब की दुकान का विरोध कर रहे आन्दोलनकारी महेश खंतवाल, सुशीला देवी, उपेन्द्र नेगी, शिवानी देवी एवं चम्पा देवी ने चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते जिला प्रशासन के कदम की सराहना की और सरकार के इस कदम को जनता के हित में उठाया गया उचित कदम बताया है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात