ऋषिकेश में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
ऋषिकेश: देहरादून जिले के ऋषिकेश में एक युवती ने समुदाय विशेष के एक युवक पर शरबत में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। साथ ही आरोप लगाया कि मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का भी दबाव बनाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि सात महीने पहले वह एक विशेष समुदाय के युवक से मिली. युवक ने शरबत में उसे नशा घोलकर पिला दिया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपी ने अश्लील वीडियो भी मोबाइल में कैद कर लिया। होश में आने पर युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात