बलूनी कप का तीसरा संस्करण बलूनी पब्लिक स्कूल के नाम
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय बलूनी कप अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का आज भव्य समापन किया गया। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की 22 टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल कौशल तथा टीम भावना का प्रदर्शन किया।
सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में बलूनी पब्लिक स्कूल (ए) और बलूनी पब्लिक स्कूल (बी) की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें बलूनी पब्लिक स्कूल (ए) ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कॉन्वेन्ट स्कूल और बाल भारती स्कूल आमने-सामने थे। मुकाबला बराबरी पर समाप्त होने के बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए निर्णय लिया गया, जिसमें कॉन्वेन्ट ने विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
निर्णायक फाइनल मुकाबला बलूनी पब्लिक स्कूल और कॉन्वेन्ट स्कूल के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के निर्णायक क्षणों में बलूनी पब्लिक स्कूल के कप्तान ध्रुव रावत ने शानदार गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद मनदीप सिंह बिष्ट (सेना मेडल) की माता जी श्रीमती सूमा देवी जी तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील रावत अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल कोच एव पौडी फुटबॉल एशोसिएशन के सचिव, विशिष्ट अतिथि कारगिल हीरो कर्नल चंद्रसिंह पटवाल (सेनि०), सुबेदार मेजर शैलेन्द्र मोहन बिष्ट , श्रीमती लक्ष्मी रावत, श्रीमती सुनीता नेगीउपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।इस अवसर पर श्री विपिन बलूनी जी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ०बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन,श्रीमती अभिलाषा भारद्वाज जी डायरेक्टर बलूनी क्लासेस (कोटद्वार विंग) तथा श्री अरुण नेगी जी निदेशक बलूनी स्पोर्ट्स अकैडमी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। टूर्नामेंट का उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था ।विद्यालय प्रशासन ने आगामी वर्षों में भी इस आयोजन को और व्यापक स्तर पर करने की घोषणा की है। इस अवसर पर टीम कोच सहिल रावत, सूरज नेगी, राहुल काला, पंकज शर्मा एवं विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज