पौड़ी पुलिस द्वारा बढ़ते पर्यटकों के आवागमन के दृष्टिगत अलर्ट होकर दिन-रात हो रही सघन चेकिंग
वर्तमान में प्रचलित चार धाम यात्रा में व पर्यटक/धार्मिक स्थलों पर लगातार पर्यटकों/श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है जिसमें कुछ अराजक तत्वों जैसे जेब कतरों,उठाईगिरी द्वारा भी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी व टप्पेबाजी आदि की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है ऐसे अपराधियों को पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार जेल भेजा जा रहा है साथ ही इसके दृष्टिगत पौड़ी पुलिस द्वारा नीलकंठ मंदिर, धारी देवी मंदिर, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम,गंगा घाटों जैसे कई स्थानो में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। पौड़ी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की मदद करने के साथ साथ ऐसे अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण