यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप
ओडिशा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में पुरी स्थित एक यूट्यूबर की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। जांच हरियाणा के हिसार से ताल्लुक रखने वाली ज्योति मल्होत्रा के बाद शुरू हुई है। जो “ट्रेवल विद जेओ” नाम से एक YouTube चैनल चलाती है। वही कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी दे रही है। पुरी के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि पुलिस को पता चला है कि मल्होत्रा सितंबर 2024 में पुरी आई थी और तटीय शहर में एक स्थानीय महिला के संपर्क में आई थी, जो कि एक यूट्यूबर भी है. अग्रवाल ने कहा, “हम इस तथ्य की पुष्टि कर रहे हैं कि ज्योति मल्होत्रा पिछले साल पुरी आई थी। पुष्टि के बाद ही हम और जानकारी दे पाएंगे। साथ ही ज्योति मल्होत्रा के YouTube चैनल पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं। वही आरोप है कि वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी के संपर्क में थी। 13 मई को भारत ने जासूसी में कथित तौर पर शामिल होने के कारण उस पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया था।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज