सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बदरीनाथ को लेकर हुआ एक अहम फैसला
देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा जोरो से चल रही है। तो वही चारधाम में रोजाना करीब 65 हज़ार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने में पहुंच रहे हैं। वही धामों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सरकार बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित कर रही है। इसी क्रम में बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के कार्य किए जा रहे है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने बदरीनाथ धाम की खूबसूरती में चार चंद लगाए जाने को लेकर चार कलाकृति का निर्माण कार्य कराए जाने का निर्णय लिया है, जिसे बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल गई है। साथ ही प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशों पर राज्य सरकार बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्य करा रही हैं. इसी क्रम में बदरीनाथ धाम में अराइवल प्लाजा पर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत कलाकृति लगाई जानी है. ऐसे में पर्यटन विभाग की इन योजनाओं पर धामी मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। तो वही इन कलाकृतियों का निर्माण कार्य सीएसआर फंड के जरिए किया जाएगा। अगर सीएसआर फंड नहीं मिल पाता है तो राज्य या फिर केंद्र सरकार के बजट से इन कलाकृतियों का निर्माण और उसकी स्थापना की जाएगी. ज्यादा जानकारी देते हुए सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने बताया कि पर्यटन विभाग की चार योजनाओं पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है, जिसके तहत बदरीनाथ धाम में चार जगह पर कलाकृतियों का निर्माण और उसकी स्थापना की जाएगी

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात