चमोली जिले के थराली क्षेत्र में 60 मीटर लंबा निर्माणाधीन गिरा वैली ब्रिज
चमोली थराली के रतगांव को जोड़ने वाला निर्माणाधीन वैली ब्रिज झटके में टूट कर गिर गया. बीते एक माह से 60 मीटर स्पान का यह पुल तैयार किया जा रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग में अनुभव हीन अधिकारियों के चलते ऐसा हुआ है। वही थराली के रतगांव को जोड़ने वाला मोटर पुल कुछ सालों पहले प्रणमति नदी की चपेट में आने से बह गया था. ऐसे में यहां से आवाजाही करना स्थानीय लोगों के लिए मुश्किल हो गया था. बरसात के दिनों में तो मुश्किल और बढ़ जाती है. ग्रामीण एक तरह के अपने गांव में ही कैद होकर रह जाते है। ग्रामीणों की माने तो वो बीते दो सालों से पुल बनवाने के लिए शासन-प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के चक्कर लगा रहे थे, तब कही जाकर वैली ब्रिज का काम शुरू हुआ था, लेकिन 60 मीटर लंबा वैली ब्रिज काम शुरू होते ही टूट कर गिर गया. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात से पहले पुल तैयार नहीं हुआ तो उन्हें बड़ी मुश्किल होगी. क्योंकि इसी पुल के सहारे वो अपने गांव में आवाजाही कर सकते है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात