हरिद्वार जिला को छोड़ प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मी तेज
देहरादून: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज है। वही सभी पदों के प्रत्याशी जीत का दावा कर लोगों को रिझाने में लगे हैं। वहीं बीजेपी पंचायत चुनावों में कांग्रेस से एक कदम आगे बढ़ गई है। बीजेपी ने बैठक कर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जिला प्रभारी घोषित कर दिए हैं। साथ ही प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी जिलों मे चुनाव प्रभारी घोषित कर दिये गये हैं। वही पदाधिकारियों मे उत्तरकाशी जनपद के नौगांव ब्लॉक प्रमुख के लिए डॉ. विजय बडोनी, पुरोला ब्लॉक के लिए सत्ये सिंह राणा, मोरी ब्लॉक के लिए नारायण सिंह चौहान, चिन्यालीसौड़ जगत सिंह चौहान भटवाड़ी राम सुंदर नौटियाल, डूंडा धन सिंह नेगी, चमोली जनपद में दसौली राजकुमार पुरोहित, पोखरी हरक सिंह नेगी, ज्योतिर्मठ रामचंद्र गौड़, नंदा नगर समीर मिश्रा, नारायणबगड़ रघुवीर सिंह बिष्ट, थराली गजेंद्र सिंह रावत, देवल विनोद नेगी, गैरसैंण कृष्ण मणि थपलियाल, कर्णप्रयाग विक्रम भंडारी, रुद्रप्रयाग जनपद में अगस्तमुनि रमेश गड़िया को जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण