कांवड़ मेले में लगे समस्त पुलिस बल को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
कावड़ मेला 2025 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन व पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र
राजीव स्वरूप द्वारा कांवण यात्रा सम्बन्धी व्यवस्थाओं के संबंध में जनपद पौड़ी, देहरादून व टिहरी के समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर ड्यूटी में लगे सभी कार्मिक समर्पित भाव व सहयोगात्मक व्यवहार से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ सजग व सतर्क रहकर डयूटी करने हेतु प्रेरित किया गया साथ मेला संचालन हेतु बनाये गये यातायात प्लान के अनुसार ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा बताया कि ड्यूटी के दौरान कांवडियों हेतु बनाए गए प्लान से स्थानीय व्यक्तियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े इसका ध्यान रखा जाए। इसके अलावा कांवड मेले के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस दौरान एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह, एसएसपी देहरादून अजय सिंह व एसपी टिहरी आयुष अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों द्वारा भी कावंड़ मेला व्यवस्था को सकुशल सम्पादन करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी