कावड़ यात्रा में मानवता की मिसाल पेश करते पुलिस बल के जवान
नीलकंठ: वर्तमान में चल रही कांवड़ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन हेतु श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंच रही है। इसी दौरान कांवड़ यात्रा पर आये निशांत (26 वर्ष), निवासी मेरठ यात्रा के दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर पैदल रास्ते से जा रहे थे, जो अचानक रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़े। यात्रा मार्ग पर बढ़ती भीड़ और गर्मी के बीच यह स्थिति बेहद संवेदनशील हो सकती थी, लेकिन मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम व एसडीआरएफ ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का परिचय दिया। पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने बिना देरी किए स्ट्रेचर की सहायता से पैदल मार्ग से निशांत को सुरक्षित रूप से मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहाँ पहले से सूचना पर तैयार एम्बुलेंस ने घायल यात्री को चिकित्सकीय उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया।
कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस का यह मानवीय चेहरा श्रद्धा, संवेदना और सेवा का प्रतीक बनकर सामने आया है। पुलिस टीम के जवानों का यह प्रयास एक उदाहरण है कि वर्दी में केवल अनुशासन नहीं, संवेदना भी होती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज