अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी, पुलिस व एस.एस.बी. द्वारा कि जारी संयुक्त गश्त
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वही जनपद पिथौरागढ़ की चीन एवं नेपाल से लगती सीमाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं एस.एस.बी. के जवानों द्वारा काली नदी के किनारे तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त व कॉम्बिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा जौलजीबी क्षेत्र से लगे हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में कॉम्बिंग की गयी ।

साथ ही पुलिस व एसएसबी द्वारा संयुक्त बैठक आयोजित कर सीमा सुरक्षा सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की गयी । नेपाल में मौजूदा हालात को देखते हुए पुलिस ने सीमा पर चौकसी और अधिक मजबूत कर दी है । किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।
पिथौरागढ़ पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सत्यापन संबंधी नियमों का पूर्ण पालन करें।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज