वारण्टी अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Processed with MOLDIV
पिथौरागढ़: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अ0उ0नि0 भुवन राम आर्या मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त हिमांशू कुमार निवासी सिलपाट पिथौरागढ़ को रामलीला ग्राउण्ड पार्किंग से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध एम.वी. एक्ट का वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण