प्रदेश में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ा रही चिंता
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी उत्तराखंड में लगातार अपने पैर पसार रही है । रविवार को 8:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में नए 105 मामले आये है, जिससे कुल आंकड़ा 907 हो गया है. इससे पहले 02 बजे तक 53 मामले पॉजिटिव पाए गए थे। नैनीताल को रेड ज़ोन घोषित कर दिया गया है जबकि उधमसिंघ नगर ग्रीन ज़ोन में उच्चीकृत हो गया है। जनपद देहरादून में 24 ,हरिद्वार में 02 , नैनीताल में 31, टिहरी में 03 , अल्मोड़ा में 18,चम्पावत में 04, उत्तरकाशी में 01 , उधम सिंह नगर में 20 , और चमोली में 02 कोरोना के मामले आये है।
आपको बातदे कि रविवार सुबह को जब पूर्व मंत्री अमृता रावत की कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य खराब होने पर उनका बीते शनिवार को देहरादून में कोविड टेस्ट किया गया था,जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी,लिहाजा उन्हें रविवार की सुबह एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व मंत्री को अस्पताल के सी-ब्लॉक स्थित कोविड एरिया में रखा गया है, जहां चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए है। उधर एम्स अस्पताल में कोविड टेस्टिंग कराने वाले दो लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
Nội dung ở đây khá đáng tin cậy ott watch for pikashow TONY08-28