ऋषिकेश-विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ नगर निगम प्रशासन ने निगम स्वo दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पौधारोपण किया।महापौर अनिता ममगाई की अगुवाई में शुक्रवार की सुबह निगम पार्षदों ने निगम वाटिका में विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधे रोंपे।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के अभाव में पृथ्वी कई रूप में प्रभावित हो रही है। पृथ्वी का प्रभावित होना जन जीवन के लिए घातक सिद्ध होने लगा है।
जिसका ज्वलंत उदाहरण जल संकट के रूप में देखने को मिल रहा है। यदि पृथ्वी पर जल संकट गहराता रहा तो मानव सहित सभी जीव जंतु खतरे में पड़ जाएंगे। जल के अभाव में सुरक्षित जीवन की कल्पना यथोचित नहीं होगा। अर्थात हमें पृथ्वी पर पेड़ पौधों की संख्या बढ़ानी होगी और पर्यावरण की सुदृढ़ता कर कार्य करने होंगे।महापौर ममगई ने कहा किदुनिया और देशभर में कोविड -19 के कहर के कारण मचे हाहाकार के बीच इससे निपटने के लिए लगाये गये देशव्यापी लॉकडाउन ने इंसान को जहां बंदिशों में रखा वहीं प्रकृति को फिर से सजने और संवरने का मौका दिया है। लॉकडाउन प्रकृति के लिए नायाब तोहफे की तरह आया जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रदूषण पर लगी रोक ने पयार्वरण को खुद से खुद को ठीक करने का सुनहरा मौका दिया।उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में मोजूद सभी से पर्यावरण पहरी के तौर पर कार्य करने का आह्वान भी किया।इस दौरानविश्व पर्यावरण दिवस पर मौजूद लोग पार्षद विजय बडोनी, पार्षद विजेंद्र मोगा, सुजीत यादव, विपिन कुकरेती, हर्ष गवाढ़ी, शिवम गर्ग ,सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, हवलदार नरेश खैरवाल, राजेंद्र बाल्मीकि, मुकेश खैरवाल आदि शामिल थे।
Teaching about medication safety should include discussions on medication affordability and access disparities Cenforce 100.
https://www.philadelphia.edu.jo/library/directors-message-library
Personally I think overjoyed I discovered the blogs.