आबकारी निरीक्षक ने किया अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण
कोटद्वार: आबकारी निरीक्षक कोटद्वार ने आस-पास के क्षेत्रों की सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में आबकारी निरीक्षक को भारी कमियां नजर आईं. जिसपर आबकरी निरीक्षक ने जिला आबकारी अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है.
आबकारी निरीक्षक ने किया दुकानों का निरीक्षण.आबकारी विभाग ने साल 2020-21 की अंग्रेजी शराब की दुकानों का आवंटन किया है. जिसमें सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकानों में भारी कमियां नजर आईं. इसका खुलासा तब हुआ जब कोटद्वार में नवनिर्मित आबकारी निरीक्षक ने अपना पदभार ग्रहण करते हुए क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया. उन्होंने पाया कि कोटद्वार नगर में शरब की किसी भी दुकान में बारकोड रीडर नहीं है. साथ ही किसी भी दुकान में कैशलेस मशीन नहीं मिली. ऐसे में आबकारी निरीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी शराब के ठेकेदारों को फटकार लगाई। आबकारी निरीक्षक एएस चौहान ने कहा कि क्षेत्र की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां अंग्रेजी शराब की दुकानों में पाई गई है, उसकी रिपोर्ट बनाकर जिला आबकारी अधिकारी को भेजी गई है. साथ ही आबकारी निरीक्षक ने उन कमियों पर नियमानुसार कार्रवाई कर जुर्माना करने की बात कही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण