ओवरलोड को लेकर कोटद्वार प्रशासन जारी है कार्रवाई ,ओवरलोड के छह ट्रक किये सीज
कोटद्वार: इन दिनों नदियों में सफाई का कार्य चल रहा है. नदियों से खनन सामग्री लेकर डंपर कौड़िया चेकपोस्ट से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं. इन डंपरों को ओवरलोड करके भी ले जाया जा रहा है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने कौड़िया चेकपोस्ट से लेकर दिल्ली फार्म तक ओवरलोड डंपरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान छह डंपरों को सीज किया गया.
उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि ओवरलोड डंपरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. आज कौड़िया चेकपोस्ट से लेकर दिल्ली फार्म तक ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया. इसमें छह डंपर सीज किए गए हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
कोटद्वार की खो नदी मे हो रहा अवैध खनन, प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा अवैध खनन
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
Unleash your skills in our competitive online games! Lucky Cola