अज्ञात कारणों से महिला कॉन्स्टेबल ने लगाई फांसी, हुई मौत
झबरेड़ा थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने रविवार देर शाम अपने सरकारी आवास की रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 24 साल की मंजीता नाम की महिला आरक्षी देहरादून जनपद के त्यूनी क्षेत्र की रहने वाली थीं और पिछले कुछ समय से वह झबरेड़ा थाने में तैनात थीं। मृतका अविवाहित थीं और पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। महिला आरक्षी के सरकारी आवास का दरवाजा नहीं खुलने पर थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष तत्काल सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो मंजीता का शव रसोई में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर एसपी देहात एसके सिंह और सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.