गरीबों हक छीन रहे कुछ लोग, आय ज्यादा होने के बाद भी ले रहे बीपीएल कार्ड का लाभ हरकत में आया प्रशासनिक अमला
श्रीनगर: क्षेत्र में राशन कार्डों में गड़बड़झाला मिलने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। जनपद में ऐसे कई कार्ड धारक मिले हैं, जिनकी आय अधिक होने के बाद भी बीपीएल कार्ड और अंत्योदय कार्ड का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अब विभाग इन कार्डों की जांच कर, इन्हें अब कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मी मनवीर सिंह रावत ने बताया कि विभाग ने 80 धारकों के कार्ड निरस्त कर दिए हैं। साथ ही 50 से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजा गया है। विभाग ने अब सभी कार्ड धारकों से आय प्रमाण पत्र मांगा है।उन्होंने बताया कि अब तक केंद्र सरकार की ओर से दिया गया राशन जनपद में बांटा जा चुका है। जिसमें एपीएल कार्ड धारकों को 1771 क्विंटल गेंहू और 1635 क्विंटल चावल बांटा गया है। इसके साथ ही बीपीएल परिवारों को 1707 क्विंटल चावल और 1165 क्विंटल गेंहू दिया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण