ऋषिकेश एम्स में 8 नए लोगों की रिपोर्ट आई करो ना पॉजिटिव संक्रमण से एक की मौत
ऋषिकेश: प्रदेशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। एम्स ऋषिकेश में देहरादून के भोगपुर निवासी एक 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि यह व्यक्ति 21 जुलाई को एम्स में भर्ती हुआ था। शख्स कोरोना,निमोनिया, हाईपरटेंशन और किडनी संबंधी बीमारियों से ग्रसित था। एम्स में भर्ती होने के बाद व्यक्ति का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस शख्स की हालत थोड़ा सीरियस होने पर उसे कोविड केयर वॉर्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था। तभी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इसके अलावा संस्थान में लिए गए 8 कोरोना के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज