प्रवासियों की करोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मिल पाएगी एंट्री
टिहरी: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। कोरोना संक्रमित कोई भी व्यक्ति जिले में प्रवेश न कर सके इसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सीमाओं की चौकसी बढ़ा दी है। बाहर से आने वाले लोगों की लगातार चेकिंग की जा रही है। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही प्रवासियों को जिले में एंट्री दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि प्रवासियों को तब तक उत्तराखंड में प्रवेश न दिया जाए, जब तक उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव न आए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के भीतर जितने भी लोग अपने-अपने जिलों में जाना चाहते हैं। वह सभी अपने जिले की सीमाओं पर अपना नाम दर्ज करवा कर ही जिले के अंदर प्रवेश करें
इससे जिला प्रशासन के नजरों में उसका पूरा रिकॉर्ड रहेगा। भद्रकाली के पास प्रवासियों के जिले के अंदर प्रवेश करने पर चौकसी की जा रही है। सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही उनको प्रवेश करने दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन लगातार लोगों की सैंपलिंग भी कर रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण