विस्थापित जन कल्याण समिति का नेतृत्व करते हुए महापौर ने मुख्यमंत्री से की भेंट वार्ता
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में टिहरी बांध के विस्थापित लोगों के पुनर्वास वाले सात गांवों को राजस्व ग्राम बनाने की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है। विस्थापित जन कल्याण समिति पशुलोक के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए नगर निगम महापौर ने शनिवार की दोपहर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके शासकीय आवास में मुलाकात की।

इस अवसर पर महापौर ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किए। भेंटवार्ता के दौरान मेयर ने कहा कि असेना, डोबरा, मालीदेवल, सिराई, विरयाणी, लमबागड़ी एवं होजीयान गांवों को राजस्व ग्राम बनाए जाने के बाद इन गांव के क्षेत्रवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा एवं ग्राम पंचायतों का भी गठन हो सकेगा। उन्होंने विस्थापित क्षेत्र की दो दशक पुरानी समस्या का मुख्यमंत्री ने समाधान करने पर विस्थापित क्षेत्र के वासियों की ओर से भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में डॉ जगबीर सिंह परमार, सच्चिदानंद भट्ट, महिमानंद खंडूरी, रघुनाथ सिंह चौहान, एल.पी. पुरोहित, गंभीर सिंह रावत, शूरवीर सिंह बागड़ी, चंद्रदेव भट्ट, के.एम. पैन्यूली, महादेव नौटियाल आदि शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण