श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु होने वाले भूमि पूजन में राष्ट्र संत सतपाल महाराज भी करेंगे प्रतिभाग
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु होने वाले भूमि पूजन में राष्ट्र संत सतपाल महाराज भी प्रतिभाग करेंगे। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन समारोह में देश के प्रमुख संत-महात्माओं सहित कल 5 अगस्त को राष्ट्रसंत सतपाल महाराज भी शामिल होंगे। सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखंड की जनता और पर्यटन विभाग की ओर से गंगा और यमुना जल से भरे कलश पूर्व में ही अयोध्या पहुंचा दिए गए हैं। ताकि इस पवित्र जल से भगवान श्री राम का अभिषेक हो सके। राष्ट्रसंत श्री महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से प्रार्थना करते हुए कहा है कि भगवान राम हमारे सैनिकों और कोरोनावरियर्स को सशक्त बनाये ताकि वह आंतरिक और बाह्य रूप से देश की रक्षा कर सकें। श्री राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन समारोह मुहूर्त की चर्चा को लेकर सतपाल महाराज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “मंगल भवन अमंगल हारी” सारे अमंगलों को दूर करने वाले प्रभु श्रीराम हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण हेतु जिस मुहूर्त में भूमि पूजन के समय का निर्धारण किया गया है वह अभिजीत मुहूर्त है। भगवान श्रीराम का जन्म भी अभिजीत मुहूर्त में हुआ था इसलिए यह समय शुभ फलदायक “सर्वार्थ सिद्धि योग” का समय है। मान्यता है कि इस मुहूर्त में किए जाने वाले सभी शुभ कार्य सफल होते हैं। इसीलिए श्री राम मंदिर निर्माण हेतु होने वाले भूमि पूजन का समय अभिजीत मुहूर्त में निर्धारित किया गया है। सतपाल महाराज ने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं। कि हमारा देश विश्व गुरु बने और अनंतकाल के लिए हमारे देश की गौरव गाथा गाई जाती रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण