श्री राम मन्दिर भूमि पूजन के अवसर पर संस्कृति विभाग आयोजित करायेगा गढ़वाली रामायण पाठ
देहरादून। धर्म नगरी अयोध्या में 05 अगस्त, 2020 को भगवान श्री राम जी के भव्य मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा गढ़वाली रामायण का दूरदर्शन पर दिनांक 05 अगस्त, 2020 को सांय 7.30 बजे से 8.00 बजे तक विशेष प्रसारण किया जा रहा है। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग के सौजन्य से श्री राम मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह के अवसर पर दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित गढ़वाली रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। श्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में हम गढ़वाली रामायण श्रवण कर पुण्य के भागी बने और श्रीराम के चरित्र से ज्ञान का अर्जन करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी