युवती के लिए मसीहा बनकर आया युवक, झील में कूदी युवती को बचाया युवक ने
नैनीताल पुलिस और भीड़ में मसीहा बनकर आए अभय मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए झील में कूदी युवती की जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से नैनीताल घूमने पहुचे थे दोंनो नाबालिग मालरोड पर घूम रहे थे तभी युवक युवती में किसी बात को लेकर अनबन हो गई जिस कारण माल रोड़ एचडीएफसी के समीप युवती झील में कूद गई। मालरोड में गश्त लगा रहे एसएसआई हरीश सिंह ने और मसीहा बनकर आए सीतापुर निवासी अभय मिश्रा भी जान की परवाह किए बैगर झील के ठंडे पानी में कूद पड़े और झील में डूब रही युवती को बचा लिया। जिसके बाद दोनों को मल्लीताल कोतवाली में लाया गया जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने दोनो के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के नैनीताल पहुचने पर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी