राज्य सरकार पर आपदा प्रभावित क्षेत्र की अनदेखी का लगया आरोप- हरीश धामी
पिथौरागढ- धारचूला के विधायक हरीश धामी ने राज्य सरकार पर आपदा प्रभावित क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। पिथौरागढ़ में मीडिया से बात करते हुए हरीश धामी ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते कहा कि अगर उनके क्षेत्र के लोगो की आवाज को अनसुना किया गया तो वे जौलजीबी से ऊपर के लिए गाड़ियों को आवाजाही बंद करा देंगे चाहे सीमा पर जाती सेना की गाड़ियां ही क्यों ना हो। इस दौरान हरीश धामी ने कहा कि धारचूला विधानसभा में भारी बारिश के चलते हालात बेहद खराब हो चुके है। वहां पानी, बिजली व सड़क सहित मूलभूत सुविधाऐं पटरी से उतर चुकी है। विधायक हरीश धामी ने सरकार से मुनस्यारी व बंगापानी में जरूरी सुविधाएं जल्द बहाल करने के साथ ही प्रभावितो को उचित मुआवजा देने और उन्हें सुरक्षित जगह विस्थापित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नही मानी गयी तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल