वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार कर रुड़की पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश
रुड़की पुलिस ने तीन वाहन चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की है। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में मामले का खुलासा किया है। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनपदीय पुलिस चैकिंग अभियान चला रहा है, इसी अभियान के तहत रुड़की पुलिस को उस समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। जब रुड़की एनएच 58 पर पुलिस चैकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की बाइक लेकर जा रहे है। जिसपर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक एनफील्ड बाइक सवार तीन युवकों को रोका। जब उनसे गाड़ी के कागज़ मांगे गए तो वह बहाने बनाने लगे। जिसपर उक्त तीनों युवकों को रुड़की कोतवाली लाया गया,जहां सख़्ती से पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह बाइक चोरी करते है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि तीनो आरोपी रुड़की शहर के निवासी है, और बाइक चोरी कर झाड़ियों में छिपा देते थे। जिनकी निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद किए गए है। अभी पता लगाया जा रहा है कि ये वाहन किस किस के है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण