विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
हल्द्वानी: उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आज हल्द्वानी में आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार का एलान किया। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आशा वर्कर्स ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना संकट के दौरान उनको सम्मान राशि तक नहीं दी जा रही है। सरकार से सभी आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और कम से कम ₹18,000 मासिक मानदेय देने की मांग की है। महिला अस्पताल में आशा वर्कर्स ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरानआशा वर्कर्स ने कहा कि पिछले कई सालों से जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य को लेकर काम करते आ रही हैं। कोरोना संकट में वे दिन रात मेहनत कर लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए काम कर रही हैं। लेकिन सरकार आशा वर्कर्स के हितों की बात नहीं कर रही। बल्कि उत्पीड़न करने का काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने को विवश होंगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज