दसवीं और बारहवीं बोर्ड के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र हुए सम्मानित
थराली: ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने विकासखण्ड के 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बच्चों के अभभिवाक काफी खुश दिखाई दिए। ब्लॉक प्रमुख देवाल दर्शन दानू ने देवाल विकासखंड में इंटरमीडिएट में 86 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दीपक कुनियाल और हाई स्कूल में 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शक्ति कुनियाल को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ब्लॉक सभागार में विकासखंड के अन्य छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज