आफत की बारिश बन रही उत्तराखंड की बारिश कई जगहों पर मलबा आने से वाहन हुए क्षतिग्रस्त
देहरादून- एक बार फिर मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हुई है। देर रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है जिसके चलते जौनसार बाबर की लाइफलाइन कही जाने वाले कालसी चकराता ट्यूनी मार्ग पर जजरेट के पास अचानक मलबा आ जाने के कारण वहां से गुजर रहा सब्जी से भरा वाहन मलबे की चपेट में आ गया। जिससे वाहन बीच रोड पर ही पलट गया, वाहन पलटने के कारण दोनों और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। कुछ दिन पहले भी एक पिकअप वाहन मलबे की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा मलबा हटाने के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। कैमरे के सामने पीडब्ल्यूडी विभाग का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण