लक्सर रुड़की को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे बन रहे जान के दुश्मन
लक्सर रुड़की को जोड़ने वाली सड़क आज परेशानी का सबब बनी हुई है।सड़क की हालत काफी खस्ता है बड़े बड़े गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं।सड़क पर आपकी नजर जहां तक जाएगी आपको सड़क की हालत खराब नजर आएगी।प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया बजट भी वापस मंगवा लिया गया है।ऐसे में लोगों के लिए यह सड़क एक सिरदर्द बन चुकी है। हमने लोगों के लिए सिरदर्द बनी सड़क को लेकर यहां के स्थानीय निवासियों से बात की जिन्होंने कहा कि 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर शायद ही कोई ऐसी जगह होगी। जहां गड्ढे ना बने हो सड़क की कच्ची पटरी काफी खराब है।आम आदमी का चलना दूभर हो चुका है।इस सड़क पर दर्जनों लोग अपनी जान गवा चुके हैं।और दर्जनों से ज्यादा गंभीर हालत में हायर सेंटर तक जा चुके हैं। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।जिले का कोई ही ऐसा आला अधिकारी होगा।जिसको इस सड़क से ना गुजरना हो लेकिन इस सड़क की तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है।यह सड़क आम आदमी के लिए सिरदर्द बन चुकी है। इस सड़क को लेकर हमने लक्सर के उप जिला अधिकारी पूरन सिंह राणा से बात की उन्होंने माना कि सड़क की हालत वास्तव में काफी खस्ता हो चुकी है।यह सड़क लोगों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। हमने उनसे सड़क के वापस हुए बजट को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि यह सच है।कि केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण के लिए जो बजट भेजा गया था। वह वापस हो गया है लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है। कि इस सड़क का अति शीघ्र निर्माण हो सके जिससे लोगों के सामने हर रोज खड़ी हो रही।इस समस्या से निजात मिल सके।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात