खेत में निकला दुर्लभ प्रजाति का जहरीला सांप , मचा हड़कंप
कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में उस समय हड़कंप मच गया जब को एक खेत मेंं दो मीटर से अधिक लंबाई का दुर्लभ प्रजाति का जहरीला धारीदार करैत सांप निकला गया। दरअसल बिन्दुखत्ता के एक खेत में जब एक दुर्लभ प्रजाति का जहरीला धारीदार करैत करीब 2 मीटर से अधिक लंबा सांप दिखाई दिया जिससे देखते ही लोग बुरी तरह डर गए और शोर मचाने लगे शोर सुनेर वहां भीड़ इकट्ठी हो गई इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंचे उप प्रभागीय वन अधिकारी गोला डीएस मार्तोलिया एवं वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सांप का बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू कर उसे पकड़ा जिसको रेंज कार्यालय में लाकर बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। इस मौके पर उप प्रभागीय वन अधिकारी डीएस मार्तोलिया ने बताया कि यहां सांप दुर्लभ प्रजाति का है जो भारत बांग्ला सीमा पर पाया जाता है जिसको धारीदार करैत के नाम से जाना जाता है उन्होंने कहा कि यहां छोटे जहरीले सांपों खाता है जो काफी जरीला सांप है उन्होंने सांपों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी