अवैध खनन माफियों के हौसलें बुलंद, अवैध रूप से भैंसा बुग्गीयों से नदियों से किया जा रहा चुगान का काम
देहरादून- एक तरफ संक्रमण का खतरा बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ बारिश आफत बनी हुई है। कई दिनों से हो रही बारिश पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। नदी नाले उफान पर चल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ तहसील विकासनगर के अंतर्गत सभी थानों के नदी नालों में खनन का कारोबार खनन माफिया के द्वारा बेखौफ किया जा रहा है। अवैध खनन माफियाओं के द्वारा भैंसा बुग्गी यों से नदियों से चुगान का काम किया जा रहा है।
दिनदहाड़े खनन का काम किया जा रहा है जिससे पता चलता है, कि तहसील प्रशासन और पुलिस का डंडा भी काम नहीं आ रहा है जिस तरह से दिनदहाड़े नदियों से खनन का कारोबार चल रहा है उससे साफ जाहिर होता है, कि अधिकारी लोग चैन की नींद सो रखे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या इन खनन माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई होगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण