15 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत विधानसभा में करेंगे ध्वजारोहण
देहरादून- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 15 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधानसभा में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार यह पहला अवसर होगा की गैरसेंण के ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद भराड़ीसेंण विधानसभा भवन में 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी को भी हमेशा से ही भराड़ीसैंण विधानसभा में तिरंगा फहराया जाता रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण