गरीब आदमी के रोजगार को मजबूत बनाने का निगम पक्षधर-अनिता ममगाई
ऋषिकेश- कोरोनाकाल के चलते प्रशासनिक नियमों का शिकार हो रहे सब्जी विक्रेताओं की व्यापारिक गतिविधियां धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी हैं। नगर निगम प्रशासन की अनुमति के बाद आज बेहद व्यवस्थित ढंग से निगम कार्यालय के बाहर हरिद्वार रोड पर एवं आईएसबीटी के समीप सब्जी विक्रेताओं ने अपनी ठेलियां लगाई। पुनः व्यापार से जुड़ने की खुशी सब्जी एवं फल विक्रेताओं के चेहरों पर साफ देखी जा सकती थी। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई की संवेदनशीलता ने सब्जी एवं फल विक्रेताओं के व्यापार को फिर से शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सब्जी विक्रेताओं द्वारा अपने समाज के व्यापार को लेकर महापौर से गुहार लगाई गई थी।
जिसके बाद महापौर ने तमाम स्थितियों का बेहद बारीकियों से अवलोकन करने के पश्चात सब्जी एवं फल विक्रेताओं को नगर निगम कार्यालय के बाहर सुव्यवस्थित ढंग से अपना व्यापार चलाने की अनुमति दे दी थी। सोमवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर सब्जी विक्रेताओं ने ठेलियांं लगाई। इसके अलावा आईएसबीटी मिल भी निगम की ओर से उससे भी सब्जी विक्रेताओं को नियमों के साथ व्यापार की अनुमति प्रदान की गई है जिसके तहत आज वहां पर भी सब्जी एवं फल विक्रेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने व्यापार को पुनः सुचारु रुप से शुरू कर दिया। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि नगर निगम प्रशासन नियमों के साथ फुटकर व्यापारियों के व्यापार को बढ़ावा देने का पक्षधर रहा है। प्रशासनिक गाइडलाइन का अनुपालन करने की वजह से सब्जी विक्रेताओं को कुछ दिक्कतें झेलनी पड़ी है । लेकिन उनकी तमाम समस्याओं को दूर करते हुए फौरी तौर पर फिलहाल नगर निगम के बाहर हरिद्वार रोड पर एवं आईएसबीटी परिषद क्षेत्र में सब्जी व्यापारियों को व्यापार करने की अनुमति दे दी गई है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज